बभनान। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गौर पुलिस में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि राम केवल सिंह उर्फ कुट्टी सिंह निवासी महुवाडावर थाना गौर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त था। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया गया। संवाद