फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में दिल्ली जैसी ठिठुरन,छह डिग्री पारा

विज्ञापन
बस्ती में कुछ इस तरह छाया रहा कोहरा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बस्ती में दिल्ली जैसी ठिठुरन, छह डिग्री पारा
विज्ञापन

बस्ती। सर्दी का सितम बृहस्पतिवार को काफी बढ़ गया। रात तो दूर दिन में भी दिल्ली जैसी ठिठुरन महसूस होती रही। अधिकतम तापमान गिरकर 14 डिग्री पर आ पहुंचा। जबकि न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिसंबर में अधिकतम तापमान इतना नीचे कभी नहीं गया था।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार 26 दिसंबर को उच्चतम व न्यूनतम तापमान के बीच अंतर सिर्फ आठ डिग्री रहा। इस कारण जबरदस्त गलन महसूस की गई। घर के बाहर हो या अंदर, हर कोई ठंड से कांपता नजर आया। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग भी ठंड से परेशान दिखे। गांधीनगर, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार आदि व्यवसायिक एरिया में कम भीड़भाड़ देखी गई। कड़ाके की सर्दी में पैदल राहगीर व दुपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। बाइक चलाते समय गलन के कारण हाथ सुन्न पड़ गए। नेहरू तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर गरीब व बेसहारा लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें