फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों का समर्पण भूलने योग्य नहीं: मोती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों का समर्पण भूलने योग्य नहीं: मोती सिंह
विज्ञापन

छावनी। शहीद स्थल पर बृहस्पतिवार को चौरीचौरा शताब्दी समारोह का आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने कहा कि जनपद के डेढ़ सौ से अधिक जवानों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है। शहीद हमारे पूर्वज हैं, इनका समर्पण भूलने योग्य नहीं है। आने वाली पीढ़ियों को इनकी गाथाएं सुनाई जानी चाहिए।
क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की चर्चा की। विधायक संजय जायसवाल ने कहा कि अंग्रेजों के दमनकारी नीति के विरोध का चौरीचौरा और छावनी शहीद स्थल गवाह है। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि प्रभारी मंत्री से नगर बाजार का नाम शहीद राजा उदय प्रताप सिंह के नाम से रखने की मांग की। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि शहीद स्थल पर मौजूद पीपल का पेड़ स्वतंत्रता संघर्षों का गवाह है। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि शहीदों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभातफेरी निकाल कर की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कवयित्रि सुमन सागर ने कई देशभक्ति कविताएं सुनाईं। जोखूलाल यादव की टीम ने राष्ट्रगीत गाया।
विज्ञापन

अनुदेशक अमित कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश, श्रुति त्रिपाठी, अजीत प्रताप सिंह, रामशंकर ओझा, आशीष श्रीवास्तव, अंगद पांडेय, अमर चंद वर्मा ने कला प्रदर्शनी में शहीदों का चित्र प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर कलाकृतियों की सराहना की। मौके पर डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, डीडी कृषि डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, सीओ शेषमणि उपाध्याय, डीडीओ अजय श्रीवास्तव, सुशील सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने सम्मानित किया। रामगढ़ निवासी शहीद धर्मराज सिंह, जद्दुपुर निवासी शहीद राम अधार सिंह, वीरपुर निवासी शहीद पं. कमला प्रसाद मिश्र, पचवस निवासी शहीद इंद्रासन सिंह, इसी गांव के शहीद भगवान सिंह, मलौली गोसाईं निवासी शहीद मुन्ना यादव के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें