फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ओठघनपुर कला गांव के बाहर सीवान में शुक्रवार शाम को 32 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसका पेड़ की डाली से बंधी रस्सी के फंदे में लगा था, जबकि दोनों घुटने जमीन पर थे। इससे पुलिस हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए जाने के भी एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ओठघनपुर कला गांव से दूर सीवान में एक बाग में ग्रामीणों ने पेड़ के डाल के सहारे रस्सी से लटकता हुआ। एक 32 वर्षीय युवक का शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक का पैर जमीन से सटकर मुड़ा हुआ था। लोगों में इस बात की चर्चा रही कि युवक का हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है। थाना प्रभारी नगर अरविंद कुमार कोरी, उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के जेब से एक तंबाकू की पुड़िया व चूना तथा दस रुपये बरामद हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी नगर अरविन्द कुमार कोरी ने बताया कि युवक के पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें