बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुडियारी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का घर के सामने कुआ में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज गायघाट पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गई।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी पुन्नवासी उर्फ टिन्नू पुत्र राम सहाय (40) थन्हवा मुड़ियारी गांव में बीस वर्षो से राम उजागिर यादव के घर पर रह कर खेती बारी व पशुओं की देख भाल करता था।
राम उजागिर ने बताया कि रात 9 बजे खाना खाकर रोज की तरह गांव में घूमने निकला। वापस कब आया हम लोग नहीं जान पाए। सुबह जब हम लोग देखे उसकी चारपाई खाली थी। गांव में पता किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला।
सुबह घर के सामने कुआ जब देखा गया था तो उसका जूता व चुनौटी पानी के ऊपर उतराता दिखा, तब शंका हुआ कि इसी कुआ में गिरा होगा। कुआ में बांस डाल कर देखा गया तो उसका शरीर पानी के ऊपर दिखा। फिर सूचना कलवारी थाने को दिया गया।
चौकी इंचार्ज गायघाट राम वशिष्ठ टीम के साथ पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम में पहुंचकर छानबीन की।