फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुआनो में उतराया मिला छह दिन से लापता मजदूर का शव

Fri, 10 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। छह दिन पहले घर से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय मजदूर का शव कुआनो नदी के शिवाघाट के पास पानी में उतराया मिला।
घाट के पास पहुंचे ग्रामीणों की शव पर नजर पड़ी तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दीद्ध मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में चौकीदार की सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर क्षेत्र के बभनगांवा खुर्द निवासी राजू गुप्ता तीन जनवरी को घर से अचानक लापता हो गया था। भाई संजय ने गौर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की धारा में केस दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि उसका शव कुआनो नदी में उतराया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के भाई की तहरीर पर पहले गुमशुदगी की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें