संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा गांव के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ बिलोदर ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की है।
इसकी भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी बढ़ा दी है। उम्मीद है कि शुक्रवार को सरेंडर करने का प्रयास करेगा। हालांकि, पुलिस चाहती है कि 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे।
जानकारी के अनुसार, चार दिसंबर 2024 को गोदावरी देवी (58) और उनकी बेटी सौम्या (24) का घर के अंदर कमरे में 80 फीसदी जला शव मिला था।
गोदावरी देवी की बड़ी बेटी सरिता ने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, सौतेले भाई करुणाकर उर्फ लल्लन, सगे भाई राजन उर्फ राजेश, बिलोदर के बेटे कौशल चंद्र, कमलेश की पत्नी शांति देवी, राजन की पत्नी शिल्पा, कौशलचंद्र की पत्नी रंजना और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। इनमें शिल्पा, शांति, करुणाकर, राजन और मुंबई के मो. आसिफ शेख को गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात का बिलोदर उर्फ कमलेश और उसके बेटे कौशलचंद्र की तलाश में पुलिस दिनरात एक किए हुए है। बुधवार को वादी सरिता ने डीआईजी से भी मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया था।आ
कुणाह खड्ड में निरीक्षण करते करते तहसीलदार नादौन रोहित कंवर। संवाद- फोटो : संवाद