फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मध्य प्रदेश में रेलवे लाइन के किनारे मिला बस्ती के युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के गोनार गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का शव सोमवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसकी जानकारी सोमवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने लालगंज थाना प्रभारी एसएचओ विनय कुमार पाठक को दिया। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों दी।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र गोनार गांव निवासी अंकिता यादव विगत 15 दिनों पूर्व अपने घर से कहीं लापता थी। अंकिता का शव मध्य प्रदेश पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे मिली और वहीं कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ एक मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने जब काॅल डिटेल निकाला तो उसने मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के गोनार गांव निवासी अंकिता यादव के रूप में हुई।
गांव वालों के अनुसार एक युवक का शव भी 13 मई को मध्य प्रदेश के हरदा जिले के चोरहटा थाना पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे से मिला था। थाना प्रभारी लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों का तार एक दूसरे से जुड़ा था। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गार्ड ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को घटना के दिन ही देकर बताया था कि एक युवती और युवक ट्रेन में विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें