फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे लाइन के किनारे फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। रेलवे स्टेशन से डेढ़ किमी पूरब चकचई गांव के पास रेलवे की चहारदीवारी में लगे लोहे के पत्ती से मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार, सुबह गौर ओवरब्रिज से पूरब चकचई गांव के पास रेलवे लाइन किनारे एक बुजुर्ग का गमछे के फंदे से शव लटका हुआ देखा गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सीओ रुधौली स्वर्णिम सिंह और थाने की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवा कर छानबीन शुरू की। बुजुर्ग की जेब की तलाशी कराई गई। मगर, उसके पास से ऐसे कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ स्वर्णिम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्षेत्र में दबी जुबान यह भी चर्चा है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है, ताकि हत्या को आत्महत्या में बदला जा सके। एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें