फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक विशाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटईया गांव में मंगलवार की शाम चार बजे एक युवक का शव घर के बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के मौत की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कटईया गांव निवासी विशाल (30) पुत्र रामकुशल मंगलवार को घर में अकेले था। पिता मजदूरी करने गए थे और मां शीला भैंस चराने गई थीं। पत्नी प्रीति अपने तीन वर्षीय पुत्री श्रेया और छह माह के पुत्र आयुष के साथ किसी काम से गांव में गई थी। शाम करीब चार बजे प्रीति घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो विशाल का शव छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद भव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से पत्नी, माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें