फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

सुसाइड नोट में मुकदमे की वजह से खुदकुशी करने का उल्लेख
बस्ती। परशुरामपुर थाने के जुड़ईपुर गांव स्थित बाग में 27 वर्षीय युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव के बाहर बाग में कुछ लोगों ने एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। करीब जाकर देखा तो शव गांव के राजेश पांडेय का था। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने शव को उतरवाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात कही गई है। इसमें लिखा है कि उसके खिलाफ दुष्कर्म का एक मुकदमा चल रहा है। केस का जल्द फैसला होने वाला है। अब वह जीना नहीं चाहता है। परिवार के लोगों ने भी मुकदमे की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही कोर्ट का निर्णय आने वाला था। रात में वह घर से शौच की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें