फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में उतराया मिला अयोध्या के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में उतराया मिला अयोध्या के युवक का शव
विज्ञापन

सिकंदरपुर(बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के धेनुगांवा गांव के पास पुराने कुएं में मंगलवार की देर रात 25 वर्षीय युवक का शव उतराया मिला। इस सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने शव को निकलवाकर पहचान कराने में जुट गई। उसकी पहचान अयोध्या जिले के महराजगंज क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी राम बहादुर वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव के सिर व शरीर पर गंभीर चोट के निशान अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। युवक की पहचान अयोध्या जनपद के महराजगंज क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी राम बहादुर वर्मा पुत्र स्व. राम गरीब वर्मा के रूप में हुई जो फैजाबाद अपने रिश्तेदार के यहां रहकर वाटर प्लांट साकेतपुरी पर पानी की सप्लाई करते थे। घटना स्थल पर पहुंचे कोतवाल अयोध्या सुरेश पांडेय व रानोपाली चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब परिजनों को यह प्लांट पर नहीं मिला तो उन लोगों ने रानोपाली पुलिस चौकी अयोध्या में अपहरण की सूचना दी थी व कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। बाद में एएसपी रवींद्र सिंह, सीओ हर्रैया शिव प्रताप सिंह के साथ दोनो जनपदों की पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें