फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तारीख पर तारीख... तीन साल से टल रही पदोन्नति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिंचाई विभाग के गंडक बाढ़ मंंडल का खेल निराला है। 10 वर्ष से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पाई है। गंडक मंडल में कनिष्ठ लिपिक के पांच पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि मुख्य सचिव ने सभी विभागों को रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति का निर्देश भी दे रहा है।
विज्ञापन

गंडक बाढ़ मंडल बस्ती के अधीक्षण अभियंता ने चतुर्थ श्रेणी समूह घ से समूह ग में खंडीय संवर्ग के कनिष्ठ लिपिक के पद पर पदोन्नति की तारीख 20 दिसंबर 2025 तय कर दी थी, आवेदक तैयारी में भी जुट गए थे। जब परीक्षा की परीक्षा करीब आई तो टाल दी गई। ऐसे में वर्षों से पदोन्नति की बांट जोह रहे आवेदक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि इस विभाग में वर्ष 2016 में पदोन्नति हुई थी। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पाई है। इसके बाद 2022 में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई थी, मगर यह भी बीच में लटक गई। लंबे समय से पदोन्नति की राह देखने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2025 के आखिरी माह दिसंबर में उम्मीद तब दिखी जब विभाग ने प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए बकायदा विभागीय पत्र भी जारी किया गया। इसके बाद आवेदन भी होने लगे।
विज्ञापन

पदोन्नति की रेस में शामिल बस्ती के बाढ़ कार्य खंड प्रथम के चौकीदार संदीप कुमार गौड़, इसी खंड रामचरन, मेठ पंकज कुमार, सुनील कुमार, दिलीप कुमार राव, सुनील कुमार राव, विशाल श्रीवास्तव, रमेश चंद्र के अलावा सिद्धार्थनगर जिले के पांच और बलरामपुर जिले के एक कर्मचारी आवेदन किया।
20 दिसंबर को पदोन्नति के पहले टाइपिंग की परीक्षा होनी थी। इसमें पास होने कर्मचारियों की उसी दिन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी होनी थी।
सूत्र बताते हैं कि पदोन्नति के लिए कर्मचारियों ने टाइपिंग सीखनी भी शुरू कर दी थी। साथ ही लिखित परीक्षा की तैयारी में भी जुटे थे, मगर जैसे की परीक्षा की तिथि करीब आई अचानक परीक्षा टाल दी गई। ऐसे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
पदोन्नति के लिए बनी थी चार सदस्यीय कमेटी : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई थी। इसमें बाढ़ कार्य खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता कृपा शंकर भारती, गंडक बाढ़ मंडल बस्ती के सहायक अभियंता अतुल सिंह और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें