फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : हर आधे घंटे पर निकल रहीं बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस्ती डिपो परिसर में माघ मेला के लिए रवाना होती बस संवाद
विज्ञापन
बस्ती। संगम नगरी प्रयागराज में शनिवार से शुरू हो रहे माघ मेले के लिए बसें लगा दी गई हैं। बस के जरिये श्रद्धालु सुगम यात्रा के लिए निकल पड़े हैं। माघ मेला शुरू होते ही बस्ती डिपो से प्रयागराज के लिए हर आधे घंटे पर बसें रवाना की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके लिए डिपो के बेड़े में शामिल 103 में से 80 बसों को विशेष रूप से मेला के लिए आरक्षित किया गया है। प्रयागराज में तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेला और कल्पवास के लिए श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। इस मौके पर कई जिलों से श्रद्धालु कल्पवास व स्नान के लिए प्रयागराज जाते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर बस्ती परिवहन निगम ने भी तैयारी किया है।
डिपो वर्कशॉप में तैनात कर्मचारी बसों की तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद उसे ऑनरोड कर रहे हैं, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिले से लगाई गईं बसों को श्रद्धालुओं के अनुसार भेज रहे हैं। बताया गया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी मेला मार्ग पर भेजी जाएंगी। हालांकि, अभी भीड़ कम है। प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालु रामनाथ तिवारी, संकटहरण व सावित्री ने बताया कि बस आसानी से मिल गई। वहां, पहुंचकर स्नान करेंगे। फिर वापसी होगी।
विज्ञापन

माघ मेले के दौरान बस्ती-टांडा रूट पर परेशानी है। अभी कलवारी-टांडा पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे बसें घूमकर बिडहर घाट होकर जा रही हैं। इससे दूरी बढ़ जा रही है। समय भी अधिक लग रहा है। श्रद्धालुओं ने पुल से आवागमन शुरू करने की मांग की है। वहीं, जो अपने निजी वाहन से प्रयागराज और जौनपुर आदि शहर जाना चाह रहे हैं, वह भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें