शहर में इस तरह होगा डायवर्जन
- राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी तरफ से शहर में आने वाले वाहनों को फुटहिया से डायवर्ट कर नेशनल हाईवे से एक किमी आगे मूड़घाट- बड़ेवन चौराहे से कटरा होते हुए शहर के अंदर जाने दिया जाएगा।
- पुराना डाकखाना चौराहे पर बैरियर लगाकर बस्ती क्लब की तरफ या कांवड़ियों के रास्तों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- अटल प्रेक्षागृह तिराहे पर बैरियर लगाकर कांवड़ियों के समूह वाहनों को पुराना डाकखाना की तरफ आने की मनाही होगी।
- शास्त्री चौक कलक्ट्रेट चौराहे पर बैरियर लगाकर रामचंद्र शुक्ल तिराहे की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित होगा। जिनको शहर से बाहर जाना है, उन्हें मूड़घाट-बड़ेवन के रास्ते की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- सिविल लाइंस चौराहे पर बैरियर लगाकर चेतक तिराहे के रास्ते पर वाहनों का आवागमन वर्जित होगा।
- लालगंज, महुली या संतकबीरनगर तक की यात्रा करनी है उन्हें सिविल लाइंस से डायवर्ट कर अस्पताल चौराहा से कैली सोनूपार होते हुए भेजा जाएगा।
- सोनूपार चौकी की ओर से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को यहीं से कैली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ सदर को सौंपी गई है।
- कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दो मार्गों को आकस्मिक स्थिति के लिए सुरक्षित किया गया है। रोडवेज के पीछे गड़गोड़िया होते हुए कांशीराम आवास के रास्ते डारीडीहा निकलने वाला मार्ग व डारीडीहा से टांगपार होते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाला मार्ग शामिल है। इन मार्गों पर सभी वाहनों का आवागमन वर्जित कर दिया गया है।