अंतिम पायदान पर आने वाली कुशीनगर पुलिस ने 81.96 प्रतिशत विवेचना का निस्तारण किया है। 90.25 प्रतिशत निस्तारण के साथ बहराइच छठवें नम्बर, 89.6 प्रतिशत के साथ सिद्धार्थनगर सातवे, 88.53 प्रतिशत के साथ श्रावस्ती आठवें नंबर पर, 82.91 प्रतिशत के साथ बलरामपुर 9वें और 82.39 प्रतिशत निस्तारण के साथ गोंडा पुलिस दसवें स्थान पर है। कुशीनगर 11वें स्थान पर है।
इसे भी पढ़ें: फरियादियों को मिलेगी इज्जत: थाने में हाथ जोड़कर होगा स्वागत, पानी पिलाकर पूछेंगे- कहिए कैसे आना हुआ
शाहपुर थाना जिले में विवेचना निस्तारण में पहले नंबर पर
इसी प्रकार 31 मई 2023 तक के विवेचना निस्तारण में शाहपुर थाना 96.66 प्रतिशत के साथ पहले नम्बर, कैंपियरगंज दूसरे स्थान, गगहा तीसरे, सिकरीगंज चौथे व हरपुर बुदहट पुलिस पांचवे स्थान पर है। वहीं महिला थाना सबसे अंतिम 28वें,झंगहा 27वें, कोतवाली 26वें, कैंट 25वें और खोराबार 24वें स्थान पर है। रामगढ़ताल 16वें, चिलुआताल 6ठवे, उरुवा सातवे, बेलीपार आठवें, पीपीगंज 9वें तो तिवारीपुर दसवें स्थान पर है।पिपराइच 11वे, गोला 12वे और बांसगांव 13वे स्थान पर है।सहजनवां 14वे, बड़हलगंज 15वे स्थान पर है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दहेज हत्या के केस में 7 दिन के भीतर गुणदोष के आधार पर विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया है। विवेचना निस्तारण में गोरखपुर पुलिस जोन में दूसरे स्थान पर है। जबकि, जिले में शाहपुर पहले नंबर पर है। ज्यादा से ज्यादा केस की निस्तारण तेजी से हुआ है। आगे भी इसी तरह विवेचना पूरी कराई जाएगी।