फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़, कोविड गाइडलाइन की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में भीड़, कोविड गाइडलाइन की अनदेखी
विज्ञापन

बस्ती। दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले तो एक बार फिर सड़कों पर भीड़ नजर आई। इस दौरान कोविड गाइडलाइन की अनदेखी की स्थिति यह रही कि शहर में मुख्य मार्गों पर कई बार जाम लग गया।
कोरोना के मामले घटने के साथ अब लोगों की बेफिक्री भी बढ़ने लगी है। सोमवार को सुबह सात बजे ही बाजारों में अधिकांश दुकानें खुलते ही हर तरफ भीड़ नजर आने लगी। गांधीनगर, मालवीय रोड, रोडवेज तिराहा, मंगल बाजार, पांडेय बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में कई लोग बिना मास्क के नजर आए। वहीं शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंताजनक बात यह रही कि कई दुकानों और सड़क पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शारीरिक दूरी और मास्क जैसे नियमों का पालन होता नहीं दिखा। गांधीनगर मुख्य मार्ग वाहनों की अधिकता के चलते कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। नियमों का पालन कराने के लिए तैनात टीम भी बाजार में नहीं दिखी। पुलिस ने दोपहर में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें मास्क न लगाकर निकले 70 लोगों का चालान किया गया। कप्तानगंज, हर्रैया, बभनान, रुधौली, भानपुर, बनकटी, दुबौलिया के बाजारों में भी बाजारों में भीड़ दिखी और कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें