फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, बाग में मिला शव

Sat, 02 Apr 2022 04:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी जय प्रकाश सैनी के रूप में हुई पहचान, एसओ ने कहा, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार को अमोलीपुर गांव के करीब नहर किनारे बाग में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह नहर के किनारे घूमने गए स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान शव के पास मिले एक कपड़े के झोले में कपड़ा व एक आईडी मिली। जिसके आधार पर युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी जय प्रकाश सैनी पुत्र शिवशंकर सैनी के रूप में हुई।

थाने पहुंचे युवक के भाई ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि जय प्रकाश खेती-बाड़ी नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश सैनी की शादी कुछ साल पहले फूलडीह गांव में हुई थी। उसके दो लड़के एक लड़की भी है। पत्नी मायके फूलडीह में रहती है। जयप्रकाश तीन भाइयों मे दूसरे नंबर पर था। जिसमें शिव प्रकाश अपने परिवार के साथ बंगलुरू में रहता है। वहीं, ओमप्रकाश अमोढ़ा कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें