हैंसर। धनघटा- उमरिया बाजार मार्ग पर शुक्रवार को नावन कला गांव के पास नील गाय से टकरा कर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बेटा और देवर भी घायल हो गए हैं। उन्हें मलौली सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
धनघटा क्षेत्र के पडरी गांव निवासी हनुमान का बेटा अष्टभुजा (21) मां चंद्रावती देवी (48) और चाचा गम्मेलाल (42) के साथ बाइक से शुक्रवार को मौनी आमावस्या पर बिड़हर घाट पर स्नान करने जा रहा था। वह लोग अभी धनघटा-उमरिया मार्ग पर नावन कला गांव के करीब पहुंचे ही थे सामने नील गाय आ गई। नील गाय से बाइक टकरा गई।
इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल चंद्रावती को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
रात में घायल महिला को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनो का रो-रो कर बुुरा हाल था। थानाध्यक्ष ईश्वर चंद प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना
नहीं है।