फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 23 Dec 2016 11:38 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक कुमुदलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। निजी नर्सिंगहोम में सामान्य प्रसव के बाद घर पहुंची महिला की तबीयत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार देर रात परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने ठीक से दवा नहीं की उल्टे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना क्रम के मुताबिक बड़ेवन के बुद्धपुरा के राजीव गौतम की पत्नी कुमुद लता ने एक निजी नर्सिंग होम में बेटे को जन्म दिया। परिवार के लोग घर ले गए। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। तेज दर्द होने से लोग जिला अस्पताल ले आए। प्रसूता के भाई मुकेश ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर यदि लापरवाही नहीं करते तो बहन की जान नहीं जाती। 
मुकेश का कहना है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने अधिक रक्तस्राव होने गंभीर होने की बात कही। परिवार के लोग खुद खून देने को तैयार हुए लेकिन वहां भी लापरवाही हुई जिसके चलते दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर रामजी सोनी ने बताया कि महिला को झटके आ रहे थे। पहले से ही हालत खराब थी। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। मरीज के ट्रीटमेंट में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई। तीमारदार झूठा आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें