बस्ती। शहर के मड़वानगर स्थित मां वैष्णो पैरा मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल मामले में नया खुलासा हुआ है, सामने आया है कि यह कॉलेज पूरी तरह से फर्जी है। इस कॉलेज के छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने उनसे प्रवेश शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूल ली और फर्जी डिग्री थमा दी। छात्रों ने इसकी शिकायत डीएम व सीएम के पोर्टल पर भी की थी। इस प्रकरण के जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ को दी गई थी।
उक्त कॉलेज में डीएमएलटी, एएनएम, जेएनएम कोर्स के लिए छात्रों ने दाखिला लिया था। परीक्षा के बाद डीएमएलटी व एएनएम के छात्रों का परिणाम आ गया, लेकिन जेएनएम का परिणाम नहीं आया। जबकि सत्र बीत चुका है। विद्यार्थियों का आरोप था कि इनसे कोर्स फीस के नाम पर 65 से 80 हजार रुपये लिए गए और उसके बाद जब इनको डिग्री दी गई तो फर्जी निकली। यह उन्हें तब पता चला जब वे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश गए तो वहां की लिस्ट में मां वैष्णो पैरा मेडिकल कॉलेज का नाम ही नहीं था।
डिप्टी सीएमओ ने कहा फर्जी है कॉलेज
मां वैष्णो देवी पैरामेडिकल कॉलेज के संबंध में जब डिप्टी सीएमओ सीएल कन्नौजिया कहते हैं कि यह कॉलेज पूरी तरह फर्जी है और इसे सीज किया जाएगा।