बभनान-हर्रैया रोड पर स्थित महेशगंज तिराहे पर शनिवार रात आठ बजे ओवरटेक करते समय मिनी बस ने बाएं साइड से जा रही बाइक चपेट में ले लिया। बस के बंफर में बाइक फंस गई, जिससे कुछ दूर तक घसीट ले गया। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जेब से मिले कागजात व मोबाइल के जरिए दोनों की शिनाख्त हुई। जिसके बाद परिवार वालों को खबर की गई।
गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के पिपरा इस्माइल निवासी राम अशीष (30) पुत्र तिलकराम और उसी क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग निवासी गुड्डू (28) पुत्र राम सजीवन होंडा सुपर स्प्लेंडर से हर्रैया की तरफ जा रहे थे। उनके पीछे यूपी 53टी-9297 मिनी बस भी आ रही थी। महेशगंज के पास अचानक बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। मिनी बस के बंफर में बाइक फंस गई,जिससे काफी दूर तक घिसटते चले गए। दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी भेजा गया,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।