फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पीटा फिर गोली मार कर दी हत्या

Sat, 16 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुड़ना तिराहा पर शुक्रवार की देर रात  किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जमीन के विवाद का मामला प्रकाश में आया है। हमलावरों ने पहले किसान को डंडों से पीटा था। बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम ग्राम रैपुरा निवासी फूल सिंह उर्फ पच्ची (27) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह छिबरामऊ बाजार से मूंगफली बेचकर वापस गांव जा रहा था। इस मामले में मृतक के पिता हाकिम सिंह ने गांव के अवधेश पुत्र दयाराम, कमलेश पुत्र मुरलीधर व थाना जहानगंज के ग्राम मझिगवां निवासी भूरे पुत्र करनलाल व उसके भाई धरमपाल व नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पिता ने बताया कि  आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर इन सभी ने शुक्रवार की रात 7:45 बजे उसके पुत्र फूल सिंह उर्फ पच्ची की रामनगर मार्ग से कुड़ना तिराहा पर गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात के समय उसका भाई रामकिशोर साथ था। घटना को देखकर वह जान बचाकर भाग गया।  हमलावरों ने पहले पच्ची को डंडों से पीटा। इसके बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ वीपी सिंह सोलंकी को घटनास्थल पर खून से सना डंडा, हमलावरों की चप्पलें और बाइक का टूटा पड़ा फुटरेस्ट मिला है। इन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें