दुबौलिया पुलिस ने दो चोर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
बस्ती। पुलिस ने चोरों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बाइक चोरी के अलावा फोरलेन के किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराता था। छावनी थाने के एक ही गांव के रहने वाले इन दोनों चोरों का तीसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। चोरों के कब्जे से दो बाइक, एक फोर ह्वीलर और डीजल चुराने के उपकरण भी बरामद किया गया।
बृहस्पतिवार को सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा ने एसपी दफ्तर में प्रेसवार्ता कर इस गिरोह की कारगुजारियों का डिटेल बताया। सीओ ने बताया कि हाल के कुछ सप्ताहों से बाइक, ट्रैक्टर, आटो आदि की बैट्रियां चोरी हुईं। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता को इन घटनाओं के पर्दाफाश का जिम्मा सौंपा गया।
बुधवार रात को क्षेत्र के दरिऔना में दो चोरों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिस पर दबिश दी गई तो वहां दो शातिर पकड़े गए। दोनों की पहचान छावनी थाने के डुहवा मिश्र निवासी अतुल पाठक और अनुज शर्मा के रूप में की गई। इन दोनों की निशानदेही पर बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया। सीओ ने एसपी संकल्प शर्मा की तरफ से पर्दाफाश करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने को कहा।