फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, नौ घायल

Tue, 14 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र के भोखरी गांव के पास बाइक से घायल राधेश्याम ।
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ अन्य घायल हो गए। सोमवार को खलिपट्टी निवासी 22 वर्षीय ब्रम्हा बाइक से ननिहाल कुदरहा जा रहे थे। चकदहिया गांव के पास गायघाट की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने  शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी के पास हुई। जिसमें दो पहिया वाहनों की आपस में टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। प्रतिनिधि के मुताबिक कलवारी मुस्तहकम विचउपुर निवासी 32 वर्षीय राम बहाल अपने गांव के इंद्रजीत के साथ दो पहिया वाहन से शाम को कलवारी आ रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे बाइक पर सवार इसी थाना क्षेत्र के  पकड़ी छब्बर निवासी विनय पांडेय, कुसौरा निवासी छोटेलाल तथा सोनवरसा निवासी अनिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने पांचों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां डॉक्टरों ने राम बहाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य चारों घायलों का इलाज चल रहा है।

वहीं हरैया थाने के महुआ लखनपुर गांव के निकट जानवर से टकराकर बाइक  सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी थाने के रौताइनपुर गांव के जय प्रकाश 25 वर्ष सोमवार को होली खेलने अपने ससुराल भुड़कुलगंज  बाजार जा रहे थे। जैसे ही महुआ लखनपुर के निकट पहुंचे तभी सामने जानवर आ गया। अचानक जानवर आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत नाजुक है। वाल्टरगंज के बांसी रोड पर भादी खुर्द चौराहे पर दो बाइक आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें 26 वर्षीय जय प्रकाश निवासी मुगरहा थाना रूधौली घायल हो गए। दूसरे बाइक का चालक भी जख्मी हुआ लेकिन वह मौके बाइक छोड़ फरार हो गया। इस घटना के आधे घंटे बाद दूसरी घटना गौरा चौराहे पर हुई। जहां पुर्सिया निवासी 60 वर्षीय रामसुमेर गौरा चौराहे से सामान खरीदकर वापस घर जा रहे थे। पीछे से बाइक लेकर हथियागढ निवासी खुन्नु से भिड़ गए। राम सुमेर का हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें