दो बच्चीयों के डूबने के बाद लगी लोंगों की भीड़
छावनी थानाक्षेत्र के छतौना गांव के केवटहिया पुरवा के पास घाघरा में सहेलियों के साथ नहा रही दो नाबालिग लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। उनकी बाकी चार सहेलियों को किसी तरह बचा लिया गया।
रविवार को गांव की 12 वर्षीया पूजा पुत्री पंचलाल और 10 वर्षीय अंजनी पुत्री अंगनू अपनी अन्य सहेलियों के साथ रोज की तरह सुबह ही लकड़ी बीनने सरयू की सहायक टेढिया नदी के किनारे माझा में चली गईं। शाम करीब पांच बजे लौटते समय वे मनीषा व निशा पुत्री तलकू और प्रीता व अंजू पुत्री स्व रामबरन के साथ नदी में नहाने लगी। इसी बीच पैर फिसल जाने से पूजा व अंजनी धारा में बहकर कर चली गईं और डूबने लगीं। तभी कुछ चरवाहे ने शोरगुल सुनकर दौड़े। सभी को पानी से बाहर निकाला मगर तब तक पूजा व अंजनी की मौत हो चुकी थी।
गांव के प्राथमिक स्कूल में 5वीं में पढ़ने वाली छात्रा पूजा अपने चार भाई दो बहनो में सबसे छोटी थी। जबकि अंजनी अपने दो भाईयों के बीच अकेली थी। उसी स्कूल में वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। विक्रमजोत चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिवार वालों की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया।