फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में दो सफाई कर्मी सस्पेंड

Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। कार्यों में लापरवाही के चलते जिला पंचायत राज अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने दो सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक पर विदेशी मदिरा की दुकान चलाने और दूसरे पर गांव में सफाई करने न जाने का आरोप है।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत रामनगर के राजस्व ग्राम रामगनर में तैनात सफाई कर्मी मनीष कुमार गौतम पर आरोप है कि वह तैनाती स्थल पर बिना किसी अवकाश के तीन महीने तक साफ सफाई करने नहीं गया। इसके कारण गांव में गंदगी का अंबार लग गया था। नालियां साफ न होने से सड़कों पर गंदा पानी लग गया था। शिकायत पर जब इसकी जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया।

इस मामले में सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह साऊंघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत मछिया के राजस्व ग्राम मलिकपुरवा में तैनात सफाई कर्मी हरिश्चंद्र चौधरी पर आरोप है कि इनके नाम पर विदेशी मदिरा की दुकान का लाइसेंस है। वह सरकारी नौकरी में रहते हुए दुकान का संचालन कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर जब इसकी जांच एडीओ पंचायत साऊंघाट से कराई तो शिकायत सही पाई गई। साथ ही इस सफाई कर्मी पर तैनाती स्थल पर नियमित न जाने का भी आरोप सही पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें