पूर्वोत्तर रेलवे के गौर और बभनान स्टेशन के बीच शुक्रवार को दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बभनान रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर पूरब शिवगढ़ गांव के निकट अप लाइन से गुजर रही अवध-असम एक्सप्रेस की चपेट में आकर जमील अहमद (58) की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि जमील के भाई इबरार अहमद और आसपास के लोगों ने पहचान की। दूसरी घटना गौर स्टेशन से दो सौ मीटर पूरब गौर गांव के पास हुई। इसमें एलटीटी सुपर फास्ट ट्रेन से 25 वर्षीय युवक गिरकर घायल हो गया। काफी देर तक उसका शव ट्रैक पर पड़ा है। इससे कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। शाम करीब सवा चार बजे डाउन ट्रैक से गुजर रही एलटीटी से युवक गिरा। स्टेशन मास्टर अवनींद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि डाउन अयोध्या पैंसेजर ट्रेन को 25 मिनट तक खड़ी करना पड़ा। पार्सल मालगाड़ी 30 मिनट तक गौर रेलवे स्टेशन से पश्चिम आउटर पर रोकी गई। जीआरपी को सूचना भेजने के बाद रेल कर्मचारियों ने शव ट्रैक से हटाया तब ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।