फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द रातों में चोरों का उत्पात

Sat, 04 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बस्ती। सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। एक ही रात में चोरों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती देते हुए वाल्टरगंज व छावनी थाना क्षेत्र में चार घरों को निशाना बना दिया। घटना को अंजाम दे चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र बढ़या व बनरही गांव में चोरों ने तीन घरों से मोबाइल, घड़ी व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना बढ़या निवासी संतराम मौर्या के घर हुई। यहां चोर बरामदे में सो रहे गृह स्वामी के पुत्र दीपक की जेब से छह सौ रुपये नकदी, मोबाइल व घड़ी गायब कर दिया।

इसी घर के पड़ोस सोहन करे घर में भी चोर घुसे और आलमारी खंगाली। आलमारी में रखा मोबाइल, घड़ी व नकदी समेट चोर गांव के रुदल के घर पहुंच गए। यहां बरामदे में सो रहे रोशन की पैंट से 44 सौ नकद व मोबाइल तथा संजय की जेब से मोबाइल व नकदी लेकर चोर फरार हो गए। सुबह पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


इसी क्रम में विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर भगवत प्रसाद के घर में रखा आठ हजार नकदी व दीवार में सेफ बनाकर रखे गए लाखों रुपये के आभूषणों पर उस समय हाथ साफ कर दिया जब भगवत व उनकी चाची बैठका में सो रहे थे।

सुबह जब इनकी नींद टूटी तो भीतर कमरे का दरवाजा खुला देखा। बक्से में रखा सामान बिखरा था जबकि रुपये गायब थे। दीवार का वह भाग भी खुला मिला, जहां सेफ बनाकर आभूषण रखे गए थे। गृह स्वामी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष ने जांच की। बाद में पीड़ित भगवत की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें