फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Thu, 09 Feb 2017 11:57 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में अाए बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौकी के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। 
विज्ञापन

 कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी अमर प्रताप (33) पुत्र प्रमात्मा प्रसाद खलीलाबाद निवासी एएच हाशमी के साथ बाइक से दुबौलिया गए थे। वहां से वाया कलवारी वापस आते समय जैसे ही फुटहिया पुलिस चौकी के पास हाइवे के पास पहुंचे कि सामने से मिट्टी लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली  की चपेट में आ गए। इसमें बाइक चला रहे अमर प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें