उरई (जालौन)। उरई के मुहल्ला सुभाष नगर में सराफा व्यापारी के घर पर तमंचे के बल पर लूटपाट करने के पांच आरोपियाें को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद राठ रोड ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का सामान व पांच तमंचे व नौ कारतूस व एक खोखा बरामद कर आरोपियाें के खिलाफ लूट व पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने बताया कि 1 फरवरी को शहर के मुहल्ला सुभाष नगर निवासी सराफ राजेश माहेश्वरी के घर पर शाम करीब आठ बजे आधा दर्जन बदमाश घर में घुस गए थे और सराफ के साथ मारपीट कर उनके घर से 25 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे। इस मामले को एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने सीओ अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाल संजय गुप्ता व स्वाट टीम प्रभारी अरुण कुमार तिवारी, सर्विलांस टीम प्रभारी बृजेंद्र सिंह , दरोगा अरविंद कुमार सिंह को लगाया।
8 फरवरी की रात पुलिस टीम बदमाशाें की तलाश में राठ रोड पर जा रही थी। जब टीम ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी सामने से दो बाइकों में छह बदमायरा आते दिखाई दिए तो पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशाें ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर शातिर बदमाश सत्यम् राजपूत, देवा राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत निवासीगण गोहाण्ड थाना जरिया हमीरपुर, प्रेमनारायण निवासी सिकंदरा चरखारी रोड राठ हमीरपुर व दीपेश मिश्रा उर्फ दीपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी बदमाशाें से एक एक 315 बोर का तमंचा व नौ कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद कर लूट, पुलिस मुठभेड़ व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से इस दौरान गिरोह का मास्टर माइंड पुष्पेंद्र उर्फ जग्गा निवासी सियागढ़ थाना पनवाड़ी जनपद महोबा भाग गया। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से दो बाइक, 12,800 रुपए एक सोने की चूड़ी आदि बरामद करने में सफलता पाई है। एसपी ने टीम की इस सफलता पर पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान केबी यादव, अनिल मिश्रा, गौरव भदौरिया, शोएब आलम आदि ने अहम भूमिका निभाई है।
पूर्व मुनीम ने बुलाया था आरोपियाें को
उरई। बदमाशाें को उरई के मुहल्ला गांधीनगर निवासी प्रमोद सोनी व डब्बू गुप्ता ने बुलाया था। पूछताछ में बदमाशाें ने बताया कि इन्हीं के कहने पर वह वारदात को अंजाम देने उरई आए थे, लेकिन सराफ बदमाशाें से भिड़ गया और बदमाश तिजोरी का ताला नहीं तोड़ पाए थे। इससे बड़ी नकदी बच गई थी।
पार्टियाें के शौकीन हैं बदमाश
उरई। पुलिस ने जिन पांच बदमाशाें को गिरफ्तार किया वह लूट के माल से पार्टियां करते थे। उन्होंने बताया कि अगर पैसा नहीं होता था तो वह खाने पीने के लिए आपस में चंदा भी किया करते थे।
प्रेमिकाओं को देते थे गिफ्ट
उरई। बदमाशाें ने बताया कि उनकी दो प्रेमिकाएं भी हैं। उनके मंहगे शौक पूरे करने के लिए ही वह लूट की वारदाताें को अंजाम देते थे।
पढ़े लिखे हैं बदमाश
उरई। पुलिस मुुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश पढ़े-लिखे हैं। पुलिस कर पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि सत्यम् राजपूत फार्मेेसी का कोर्स किए है। देवा राजपूत उरई के डीवी कालेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है वह किराए का कमरा लेकर यहीं उरई रहता था। दीपेश मिश्रा बृहमानंद इंटर कालेज से इंटर का छात्र है।