फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो श्रमिकों की मौत

विज्ञापन
road accident 12
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। परशुरामपुर क्षेत्र की घघौवा चौकी के पास हाईवे पर केशवपुर गांव के निकट बुधवार की रात 10:30 बजे ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अयोध्या स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हाईवे पर बड़ौरा गांव से गन्ना लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली मसौधा चीनी मिल जा रही थी। इसपर लखीमपुरखीरी के रायपुर थाना क्षेत्र के टांडा निवासी श्रमिक विनोद सिंह, गोविंद सिंह और सज्जन सिंह सवार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली अभी मांचा के पास पहुंची थी कि अयोध्या की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार विनोद सिंह और सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परशुरामपुर पुलिस ने एनएचएआई की मदद से घायल को अयोध्या जिला चिकित्सालय भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें