फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चे घायल

Thu, 28 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी पुल के पास बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के तीन बच्चे साइकिल से मनौरी के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। अभी वे गांव से निकलकर मनौरी पुल के पास ही पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में 15 वर्षीय अभिषेक पुत्र रामबहादुर, सात वर्षीय अंकित पुत्र विजय बहादुर और 17 वर्षीय अमन पुत्र श्याम बहादुर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन


इनमें से अंकित और अमन को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया, जबकि अभिषेक को गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें