फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के सामने हुए फायरिंग में तीन नामजद

विज्ञापन
crime scene - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 
पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा चौकी का मामला            
अमर उजाला ब्यूरो            
बस्ती। दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के सामने फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन को प्राण घातक हमला करने की धारा में नामजद किया है। घायल के पिता मोहम्मद इकबाल की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर चिकवा टोला निवासी प्रिंस, दरिया खां निवासी दानिश खां और अखिलेश निवासी मुरलीजोत थाना कोतवाली पर केस दर्ज हुआ है। सोमवार देर रात पुलिस चौकी के सामने की दुकान पर चाय पी रहे कुछ लोगों पर तीन युवकों ने फायर झोंक दिया था। दो युवकों के पैर में गोली लगी थी। आवाज सुनकर चौकी से सिपाही व दारोगा पहुंचे लेकिन फायरिंग करने वाले तब तक फरार हो चुके थे। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल समद ने बताया कि कुछ ही दिन पहले प्रिंस जेल से छूटकर आया है। पहले उसके साथ रहने वाले समद, सैफू आदि ने जब उसका साथ छोड़ दिया, तो वे खार खाए बैठे थे। सोमवार रात समद को कहीं से खबर मिली कि प्रिंस के साथ तीन लोग आने वाले हैं। कुछ ही देर में तीनों पहुंचे और फायर झोंक दी। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि यह सब पहले से साथी हैं। तीनों नामजद को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें