परशुरामपुर (बस्ती)। सटीक सूचना पर परशुरामपुर थाने की पुलिस ने तीन बाइक लिफ्टरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की गईं। तीनों ने शहर के किसान पीजी कॉलेज के सामने से बाइक चोरी भी कबूला, जिसे उनकी निशानदेही पर रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घघौवा के पास से आरोपियों के गुजरने की सूचना पर चौकी इंचार्ज विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने फ्लाईओवर के पास नाबनों की जांच शुरू कराई। इस दौरान बिना नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवकों की पहचान शिवम मिश्रा निवासी बनकटवा थाना नगर बाजार, अमित तिवारी व प्रशांत तिवारी निवासी लक्ष्मणपुर कप्तानगंज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार तीनों ने नवंबर 2018 को किसान डिग्री कॉलेज बस्ती में आयोजित भाजपा की रैली से बाइक चोरी की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर धमेंद्र चौबे निवासी लक्ष्मणपुर के घर से दूसरी बाइक भी बरामद की गई।