फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा पुल से युवक ने घाघरा में लगाई छलांग

Wed, 20 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के किशुनपुर के पास घाघरा नदी मे बालक के डूबने पर लगी लोगो की भीड़।
विज्ञापन
उफनाई घाघरा नदी में मंगलवार देर रात को अंबेडकरनगर के रहने वाले युवक ने टांडा पुल से छलांग लगा दी। रिश्तेदारों के जरिए खबर पाकर कलवारी पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची। खोजबीन के बाद युवक अचेत हालत में टांडा कलवारी के पास गंगापुर में मिला। वहां से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर निवासी
नवनीत चौधरी ने मंगलवार रात फोन करके बताया कि उनके बुआ का लड़का दिलीप कुमार निवासी सोनहरा थाना अकबरपुर उनके घर रहकर पढ़ाई करता था। नवनीत के अनुसार दिलीप ने उसे मंगलवार रात में यह कहकर टांडा बुलाया कि सवारी नहीं मिल रही है, आकर उसे ले चले। नवनीत ने टांडा पहुंचकर जब फिर फोन किया तो उसने खुद को कलवारी-टांडा पुल पर खड़ा बताया मगर कहा कि वहां मत आना, अब किसी से मुलाकात नहीं होगी। यह कहकर उसने फोन काट दिया और नदी में कूद गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ऐसा किन परिस्थितियों में किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें