बस्ती। छात्रा को नौकरी दिलाने के बहाने अय्याशी करने वाले लेखपाल जयशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फैजाबाद जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के अहससुबनस के उपाध्याय पुरवे के रहने वाले गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार तड़के रुधौली नगर पंचायत के बखिरा मोड़ के पास से गिरफ्त में लिया है। रेप के भागीदार सहयोगियों की तलाश तेज है।
संतकबीरनगर जिले की 21 वर्षीय युवती की तहरीर पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने लेखपाल जयशंकर व उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। छात्रा का आरोप है कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करती थी। करीब तीन वर्ष पूर्व सफर के दौरान रोडवेज की बस से जब फैजाबाद पहुंची तो लेखपाल से मुलाकात हो गई। बातचीत का सिलसिला चला तो युवती को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। उसे गाड़ी में दो दोस्तों के साथ शहर में एक निर्माणाधीन मकान में ले जाते थे, जहां रेप करते थे। आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल करने को कहकर ब्लैकमेल करने लगे। जान से मारने की धमकी दी जाने लगी तो छात्रा एसपी के पास पहुंची। इसके बाद कोतवाली थाने में गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।