सोनहा थाना क्षेत्र के परसा लगड़ा गांव में जमीनी विबाद में घायल ।
वाल्टरगंज क्षेत्र के परसा लगड़ा गांव में रास्ते की जमीन को लेकर शुरू हुए विवाद ने बुधवार को सुबह खूनी रंग ले लिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही जमकर लाठियां चटकीं, जिसमें एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों तरफ से ज्ञात-अज्ञात करीब 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
सोनहा थानाक्षेत्र के उक्त शिव पूजन व राम पियारे के बीच रास्ते को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। लेकिन कोई सर्वमान्य हल नहीं निकला। इसी रंजिश में बुधवार सुबह कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ के कई लोग जुट गए और मारपीट होने लगी। इस संघर्ष में शिवपूजन (40) व उनकी पत्नी दुर्गावती के अलावा शिव शंकर और राम स्वारथ घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष के राम पियारे, राकेश , राजेश , अनीश भी घायल हुए। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव बताया कि दोनों पक्षों ने कानून हाथ में लिया, जिसके नाते दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।