फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के लिए घमासान, 6 जख्मी

Sat, 21 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैकोलिया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर शुक्रवार सुबह  लगभग 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी चली। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए निकट के अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


बेलघाट के पूर्व प्रधान मो. अकबाल व मो. समी के बीच आपसी बंटवारे का लंबे समय से विवाद चल रहा है। जब बातचीत से हल नहीं निकला तो वे न्यायालय की शरण में चले गए। जहां प्रकरण विचाराधीन है। शुक्रवार को सुबह बेलघाट बाजार के चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और उनमें जमकर  लाठी डंडा चला। पूर्व प्रधान पक्ष के अल्ताफ हुसेन, नियाज अहमद, अशफाक हुसेन व अफताज हुसेन घायल हुए। दूसरे पक्ष के समी के आफताब आलम व मो. वारिस के सिर फट गए हैं। पुलिस ने सभी  घायलों को मेडिकल करा रही है। थानाध्यक्ष सलीमुज्जफर खां ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। किसी ने अभी तहरीर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें