फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा

विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कलवारी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कौलेश्वर धाम मंदिर के सामने एक दुकान पर पूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मारा। अवैध रिफिलिंग करते हुए एक धंधेबाज को पकड़ लिया। इस स्थान से टीम ने 27 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण भी बरामद किया है। गैस के धंधेबाज के खिलाफ डीएम की संस्तुति पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही ने मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने मौके से बरामद सिलेंडरों को कलवारी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
थानाध्यक्ष कलवारी शिवाकांत मिश्र ने डीएसओ को सूचना दी कि उक्त स्थान पर गैस रिफिलिंग का धंधा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सूचना के बाद जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही तथा पूर्ति सहायक नवीन कुमार की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने दुकान पर छापेमारी के दौरान कलवारी मुस्तहकम निवासी रामचंद्र को गैस रिफिल करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच-पड़ताल में टीम ने इसी दुकान के निकट स्थित रामचंद्र की एक गुमटी को भी देखा, जहां विभिन्न गैस एजेंसियों के 27 सिलेंडर बरामद हुए। इसमें से दो भरे मिले जबकि अन्य खाली थे। मौके पर टीम ने एक छोटे सिलेंडर के अलावा रिफिलिंग उपकरण और गैस तौल मशीन भी बरामद की है। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही ने सिलेंडरों को सील कर पुलिस के सुपुर्द किया जबकि पकड़े गए व्यक्ति को भी पुलिस के हवाले किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से रसोई गैस के सिलेंडर एकत्रित किए गए थे। इसके अलावा वहां अवैध रूप से रिफिलिंग का कार्य भी होता पाया गया। यहां पकड़े एक व्यक्ति के खिलाफ डीएम की संस्तुति पर आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त स्थान पर गैस रिफिल की जा रही है। इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई। पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही की टीम ने मौके से आरोपी रामचंद्र तथा बरामद सामान पुलिस को सौंपा है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें