फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक के हत्थे चढ़ा चोर, पुलिस के हवाले

विज्ञापन
crime scene - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के बेलसड़ में घर के सामने लगा पानी का मोटर खोलते समय चोर गांव वालों के हत्थे चढ़ गया। खटपट की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। हल्की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात एक घर के सामने लगे विद्युत मोटर के पास खटपट की आवाज हुई। काफी अंधेरा होने की वजह से दिखाई नहीं दिया तो कुछ लोग टॉर्च लेकर पहुंच गए। इसी बीच एक युवक मोटर खोलते दिख गया। उसे देखते ही लोग शोर मचाने लगे। इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। सरगर्मी बढ़ने के बीच मौका पाकर चोर भागने का प्रयास करने लगा। तो गांव के युवकों ने उसे पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। बड़े-बुजुर्गों ने पिटाई से रोककर पुलिस को खबर की। एसओ रोहित प्रसाद का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें