फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से गिरने पर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
बंगाणा थाना के तहत घरवासड़ा चुरड़ी गांव में ढांक से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान तित्रू (60) निवासी घरवासड़ा चुरड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घरवासड़ा निवासी तित्रू कुछ दिन पहले अपने घर के समीप पहाड़ी पर काम से गए थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें पहुंची। पीड़ित को परिजनों ने तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां घायल तित्रू ने दम तोड़ दिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें