फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचपेड़िया मार्ग पर लगाया जाम

Fri, 15 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गुणवत्ताविहीन पचपेड़िया मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद नहीं होने पर आम आदमी के कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक लगे जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवान समदर्शी की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता पचपेड़िया मार्ग पर पहुंचे और वहां पर जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाईवे संपर्क मार्ग से अंदर आने वाले बड़े वाहनों का आवागमन बंद किया जाए।

पचपेड़िया सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। जबकि नाले के निर्माण ठीक न होने से दीवार दरक गई है। निर्माण के बाद सड़क कई जगह धंस गई है। दो दिन पहले ट्रक पलट गया था। इससे दुर्घटना होते-होते बच गई।
विज्ञापन


‘आप’ कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई एवं संबंधित अभियंता व नगरपालिका ईओ को जांच पूूरी होने तक निलंबित किए जाने की मांग की है।

इस  मौके पर सत्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, अभिषेक गुप्ता, चंद्र देव गौड़, मनोज  मिश्रा, बब्बू तिवारी, रवि मिश्रा, राहुल सोनी, आर्यन शुक्ला, छोटे शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें