फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 24 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती।  बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार की रात बारात जा रहे बाइक सवारों को सोनहा थाना क्षेत्र के बैड़वा पुल पर किसी वाहन से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र के धनघटी अजगैवा जंगल निवासी 25 वर्षीय हेमंत कुमार पुत्र रामबुझारत और उसका एक अन्य साथी 22 वर्षीय सुनील मिश्र पुत्र जगप्रसाद बाइक से शुक्रवार की रात गांव से डुमरियागंज की ओर बारात जा रहे थे। अभी वे सोनहा थाना क्षेत्र के बैड़वा पुल पर ही पहुंचे थे कि किसी वाहन से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। 

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। एसओ निर्भयनारायन सिंह ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल आते समय रास्ते में हेमंत कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि सुनील मिश्र को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


सुनील की हालत गंभीर बताई गई है। एसओ का कहना है कि हेमंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। किस वाहन ने टक्कर हुई, यह सुनील की हालत में सुधार होने पर पता चलेगा। वहीं धनघटी गांव में जैसे ही हेमंत के घर उसकी मौत की खबर पहुंची कोहराम मच गया। जबकि सुनील के परिवार वाले घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें