फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश रणदीप भाटी पहुंचा बस्ती जेल

Tue, 27 Oct 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बदमाश रणदीप भाटी मंगलवार को बस्ती जेल पहुंच गया। उसे प्रशासनिक आधार पर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) जेल से बस्ती जेल स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के तकरीबन 15 मुकदमे दर्ज हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले बदमाश रणदीप भाटी को नोएडा पुलिस लेकर मंगलवार को तीन बजे के करीब बस्ती पहुंची।

उसे मंडलीय कारागार बस्ती में दाखिल कराया गया। पुलिस का कहना है कि रणदीप भाटी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और आसपास के जिले में लगभग 15 मुकदमे दर्ज है। इनमें अधिकतर हत्या और हत्या के प्रयास के हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक जमाने में प्रदेश के कुख्यात सुंदर भाटी से प्रतिशोध लेने के लिए रणदीप भाटी ने अपराध का रास्ता चुना और बाद में इसी रास्ते पर चलने लगा।
विज्ञापन


जेलर वीके मिश्र ने उसके बस्ती जेल में आने की सूचना को सही बताया और कहा कि प्रशासनिक आधार पर उसका स्थानांतरण बस्ती जेल में किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जेल प्रशासन की उस पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें