फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह आग लगी, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Sun, 01 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती/छावनी। जले में शनिवार को जगह-जगह आग लग गई। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। छाावनी क्षेत्र के मलौली गोसाईं गांव के पलई पुरवा में शनिवार को लगी आग से ग्यारह घरों की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। शरीर के कपड़े और चीखने चिल्लाने के अलावा लोगों के पास कुछ भी नहीं बच पाया। गांव वालों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी देख लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


मलौली गोसाईं गांव के पलई पुरवा में शनिवार की दोपहर गांव के अलगू के घर से आग की लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते पछुआ हवा के साथ आग अपने चरम पहुंच गई। थोड़ी ही देर में गांव के पंचम, संचम, साधू, शालिकराम, प्रवीन, संतू, अक्षयवर, भोला, विजय और चंद्रपाल की आंखों के सामने उनकी पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। शरीर पर कपड़े के अलावा लोगों के पास कुछ भी नहीं बच पाया है। पूरे पुरवे पर केवल चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है। गांव वालों की कड़ी मेहनत से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद गांव में फायरब्रिगेड की गाड़ी देख लोग काफी आक्रोशित हो गए। राजास्व विभाग के लोग गांव में पहुंच का नुकसान का आकलन किया।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के अरखापुर गांव मेें शनिवार को शार्ट सर्किट से  लगी आग ते तीन छप्पर जल गए। गांव और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग को बुझा दिया गया। आग से तीन मवेशी झुलस गए। शनिवार दोपहर शार्ट सर्किट से जुगानी चौधरी, रामचंद्र चौधरी और फूलचंद के छप्पर आग की चपेट में आने से जल गए। तेज हवाओं के चलते गांवों वालों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब  जाकर फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग को बुझा दिया गया। जिससे गांव में आग फैलने से बच गई। वहीं दूसरी घटना में हेंगापुर गांव में अज्ञात कारणों लगी आग से राम कुमार का छप्पर जल गया। इसमें बंधे दो भैंस व एक पड़िया झुलस गई, बाद में एक मावेशी की मौत हो गई। गांव वालों के सहयोग से आग बुझाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें