फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपुर्दे खाक हुई मां, जिंदगी की जंग लड़ रही बेटी

विज्ञापन
murder, crime, death
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडाड़ पोखरे के पास रविवार की दोपहर तलवार से पड़ोसी महिला को हलाक करने की घटना के दूसरे दिन भी सनसनी जैसा माहौल रहा। सोमवार को किताबुन्निशा की लाश को सुपुर्दे खाक किया गया। जबकि 35 वर्षीय बेटी जैनब को आधीरात बीआरडी मेडिकल कॉलेज सेेकेजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्य अभियुक्त तबारक उर्फ सोनू के अलावा बाकी किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि गंभीर रूप से घायल महिला को बचाना पहली प्राथमिकता है। रही बात गिरफ्तारी की, इसके लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाने के बोदवल के पास रविवार को भूमि विवाद में किताबुन्निशा की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इसमें मृतका के बेटे मोहम्मद जुबेर की तहरीर पर रविवार देर शाम पुलिस ने गांव के मोहम्मद फारूक, अख्तर अली, अब्दुल्लाह, तबारक अली, बैठोले, करम हुसैन और निजामुद्दीन के खिलाफ बलवा, हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल जैनब फातिमा को रविवार शाम जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था, जहां हालत गंभीर देखकर आधीरात को लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुंवर यादव के अनुसार किताबुन्निशा के पति मोहम्मद उमर का जब निधन हो गया तो उसकी एक बेटी जैनब फातिमा ने बोदवल के ही मोहम्मद उमर से शादी कर ली। उमर जब रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद चला गया तो जैनब अपनी तीन माह की बेटी साइदा के साथ मां के घर रहने लगी। 
विज्ञापन

जिद पर आ गई थीं मां-बेटी
जमीन के जिस टुकड़े के लिए पट्टीदार से विवाद चल रहा था, उस पर विपरीत फैसला आने से पुलिस-प्रशासन या किसी अन्य की बात को वे नजरअंदाज करती गईं। पंद्रह साल से चल रहे विवाद में जब उसे लगा कि अब उसकी नहीं चलने वाली है, तो दोनों आपा खो बैठीं। बार-बार अड़ंगे से तबारक और उसके पिता, भाई भी झुंझलाए हुए थे। जब मां-बेटी फिर निर्माण रोकने के लिए घर से थाने जाने लगीं तो तबारक उर्फ सोनू ने तलवार उठा ली। बरडाड़ बाजार की तरफ जाते देख तलवार से ताबड़तोड़ वार करने लगा। किताबुन्निशा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि जैनब और साइदा को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें