सीआईए-टू ने किया चोर गिरोह का भंडाफोड़
दुकान का कोना तोडक़र 28 मोबाइल चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रात को छत के कोने की दीवार तोड़कर दुकान में सेंधमारी करने के मामले में सीआईए-टू पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी हुए 28 मोबाइल फोन, 5 बैटरी व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर ली गई। आरोपियों को अदालत आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीआरओ ने बताया कि एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए-टू सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार, सिपाही प्रदीप कुमार व एएसआई जयकरण की टीम ने सीएचसी गुहला के नजदीक से दो युवकों को बाइक सहित काबू करते हुए गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पर ली गई तलाशी दौरान उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 28 चोरी किए गए मोबाइल व 5 बैटरी बरामद की गई। आरोपी युवकों की पहचान गोपीराम निवासी चीका व जसविंद्र उर्फ बिंद्र निवासी गुहला के रूप में हुई है। गांव सलेमपुर निवासी गुरविंद्र सिंह ने 28 दिसंबर को थाना गुहला में दर्ज मामले अनुसार 27 दिसंबर की रात वह सलेमपुर स्थित अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया। अगली सुबह दुकान की छत के पास से कोना तोड़कर अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन चुरा ले गए थे।
इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सत्यवान को सौंपी गई थी। जिन्होंने इस गिरोह का खुलासा कर दो को काबू करने में सफलता हासिल की।