बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन इंटर गृह विज्ञान की परीक्षा हुई।
715 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस तरह जिले में अब तक 6670
परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। जनता इंटर
कॉलेज में मोबाइल मिलने पर कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
वरिष्ठ
प्रवक्ता जीआईसी बस्ती के एसबी सिंह की अगुवाई वाले सचल दस्ते ने बनकटी
स्थित जनता इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की परीक्षा दे रही दो छात्राओं को
नकल करते पकड़ा। दोनों को रस्टीकेट कर दिया गया। इसी विद्यालय में जब
मंडलीय सचल दस्ते की डायट बस्ती की प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव की अगुवाई
में छापा डाला गया तो कमरा नंबर नौ में कक्ष निरीक्षक घनश्याम प्रसाद के
पास से मोबाइल बरामद हुआ। कक्ष निरीक्षक को तत्काल कार्य मुक्त कर दिया
गया।
नकल की शिकायत पर डीआईओएस राजेश कुमार आर्य बेलाड़ी स्थित
चंद्रावती देवी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी मौजूदगी में कॉपियों का
बंडल सील कराया। डीआईओएस ने बताया कि इस केंद्रकी कॉपियों का सघन मूल्यांकन
करने के लिए बोर्ड को पत्र लिखा गया है।
सचल दस्ते को देख समय से पहले घंटी बजा दी
चतुर्थ
सचल दस्ते की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज बस्ती एसबी
सिंह जब बभनान स्थित आइडिएल पब्लिक इंटर कालेज का निरीक्षण करने सांय पांच
बजकर सात मिनट पर गए तो उनके पहुंचते ही परीक्षा समाप्त होने की घंटी बजा
दी, जबकि परीक्षा समाप्त होने में आठ मिनट बचा था। विद्यालय के घड़ी से जब
मिलान कराया तो घड़ी में भी पांच बजकर सात मिनट हो रहे थे।
समय से
पहले घंटी बजने से परीक्षार्थी आठ मिनट पहले केंद्र से बाहर चले गए। उस समय
इंटर हिंदी की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा समाप्त होने का समय सवा पांच
बजे का है। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को की गई। डीआईओएस राजेश कुमार आर्य ने
बताया कि विद्यालय के शफदर हुसैन को नोटिस जारी किया गया है।
कार्य न करने वाले नहीं पाएंगे वेतन
बस्ती।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार आर्य ने बताया कि जिन शिक्षकों की
तैनाती कक्ष निरीक्षक के रूप में की गई है, अगर उन्होंने कार्यभार ग्रहण
नहीं किया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा और उनके विद्यालयों के प्रबंध समिति
के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
मजिस्ट्रेट को केंद्र पर नहीं मिले पुलिसकर्मी
मजिस्ट्रेट
के रूप में तैनात सहायक निदेशक बचत जय कृष्ण शुक्ल जब खोरिया बाजार स्थित
बीपी राघव इंटर कालेज पहुंचे तो वहां पर सुरक्षा के नाम पर एक भी पुलिस
कर्मी नहीं मिले, इसकी रिपोर्ट डीएम को की गई, जिसपर डीएम अनिल कुमार दमेले
ने एसपी को केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने को
कहा।
एक भी महिला कक्ष निरीक्षक नहीं मिली
साहूपार स्थित श्रीमती
फूलमती विद्यादेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में मजिस्ट्रेट
सहायक निदेशक बचत को एक भी महिला कक्ष निरीक्षक नहीं मिली। दसी तरह बीपी
राघव इंटर कालेज खोरिया बाजार के निरीक्षण में भी मात्र दो महिला कक्ष
निरीक्षक मिली थी, जब कि आवश्यकता 10 महिला कक्ष् निरीक्षक की बताई गई है।
इस पर डीएम ने डीआईओएस को सभी विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षक की
तैनाती का आदेश दिया है।
केंद्र व्यवस्थापक ने कार्य नहीं लिया
संयुक्त
निदेशक शिक्षा एबी चतुर्वेदी ने बताया कि एसपी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के
प्रधानाचार्य ने सूचना दी है कि उन्होंने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बाबा
बैजनाथ त्रिपाठी स्मारक इंटर कॉलेज केनौना में लगाई थी, मगर जब विद्यालय के
कक्ष निरीक्षक कार्यभार ग्रहण करने विद्यालय गए तो केंद्र व्यवस्थापक ने
कार्य भर ग्रहण करने से इन्कार दिया। बताया कि इसके लिए डीआईओएस को
कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। बताया कि कार्यभार न ग्रहण कराने की अन्य भी
शिकायतें मिली हैं। बताया कि कार्यभार न ग्रहण कराने वाले विद्यालयों के
विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश सभी डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं।