फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मानिकपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के खानकाह निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उनके साथ रहे लखनऊ के चार अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। सभी लोग रायबरेली के सलवन में एक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुंबई से स्कार्पियो से निकले थे। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जनपद में र्स्कापियो की एक टैंकर से जबरदस्त टक्कर होने से हादसा हुआ। घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद वार्ड निवासी महफूज आलम अपने बड़े पिता पद्मश्री अवार्ड प्राप्त मुस्तफा अब्दुल रशीद खां की मिट्टी में शामिल होने के लिए मुंबई से एक स्कार्पियो से परिवार व कुछ अन्य लोगों के साथ गुरुवार की सुबह रायबरेली के सलवन के लिए रवाना हुए थे। देर रात करीब 1.30 बजे मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ जनपद के सारंग थाना क्षेत्र के धनोरा पुलिया के पास सामने से आ रहे टैंकर की स्कार्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखचे उड़ गए। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को क्षतिग्रस्त स्कार्पियो से बाहर निकाला। इसमें एक ही परिवार के महफूज खां (55) पुत्र हफीज खां, सफदर खां (30), हैदर खां (35) पुत्र महफूज, अकबरी बेगम (51) पत्नी महफूज निवासी मानिकपुर खानकाह व हुसना (40) पत्नी अख्तर, मरियम (10) पुत्री जर्राफ खां, रुबीना बानो (38) पत्नी शकील निवासी दाउदनगर लखनऊ सहित चालक यूसुफ निवासी मुम्बई की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल जर्राफ (45) पुत्र नसीर खां निवासी दाउद नगर लखनऊ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें